ខ្លឹមសារការប្រកាស
☑️ प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ✓ 【28.02.2022 】 📝 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 【#Top_05】 1. हाइड्रोजन फ्यूल चलित ट्रेन ‘Hybari’ किस देश से संबंधित है? उत्तर – जापान 👉 जापान अपनी हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेन का परीक्षण अगले महीने से शुरू करेगा। 👉 जापान सरकार ने वर्ष 2050 तक हाइड्रोजन के उपयोग की मात्रा को 20 मिलियन टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 👉 वर्ष 2018 में जर्मनी में एल्सटॉम एसए (Alstom SA) ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन विकसित की थी। 2. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) कब मनाया जाता है? उत्तर – 24 फरवरी 👉 दिनांक 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून बनाया गया था, जिसे चिह्नित करने के लिए यह दिवस 24 फरवरी को घोषित किया गया। 👉 इस दिवस को मनाने का उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा देश की अर्थव्यवस्था में दिए जाने वाले योगदान का सम्मान करना है। 👉 इस दिन बोर्ड के अधिकारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। 3. भारत की पहली जैव सुरक्षा स्तर -3 मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किस जिले में किया गया? उत्तर – नासिक 👉 हाल ही में दिनांक 18 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारती प्रवीण पवार (Bharati Pravin Pawar) ने महाराष्ट्र में देश की पहली जैव सुरक्षा स्तर – 3 नियंत्रण मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। 👉 ICMR के प्रशिक्षित वैज्ञानिक इस मोबाइल प्रयोगशाला की मदद से नए वायरल संक्रमणों की जाँच करेंगे। 👉 इस लैब का डिज़ाइन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुंसधान परिषद (ICMR) ने मुम्बई के जैव सुरक्षा उपकरण निर्माता क्लेनजैड्स के साथ मिलकर तैयार किया है। 4. विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सप्ताह (Vigyan Sarvatra Pujyate Week) 2022 कब मनाया गया? उत्तर – 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 👉 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी कॉलेजों से विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सप्ताह मनाने का आग्रह किया है। 👉 दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस सप्ताह के हिस्से के रूप में एक मेगा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। 👉 संस्कृति मंत्रालय और PCA के कार्यालय के तहत यह मेला आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इस सप्ताह का समापन होगा। 5. हाल ही में डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नामित किया? उत्तर – ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 👉 ऋषभ पंत अगले दो वर्षों के लिए ब्रांड के 360-डिग्री संचार में शामिल होंगे। 👉 कंपनी को इस निवेश से अधिक व्यापर की उम्मीद है। https://t.me/GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi