ខ្លឹមសារការប្រកាស
*♨️ डेली वन लाइनर्स - 10 मई 2022* __ ◆ मेरकॉम के इंडिया सोलर प्रोजेक्ट ट्रैकर के मुताबिक, देश का पहला राज्य जो बन गया है, जिसने बड़े पैमाने पर 10 गीगावॉट के संचयी सौर प्रतिष्ठानों को पार किया है- *राजस्थान* ◆ जिस राज्य की विभिन्न जेलों में सज़ा काट रहे कैदियों के लिये जिवहाला नामक एक ऋण योजना शुरू की गई है- *महाराष्ट्र* ◆ वह राज्य जिसमें भारत के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन (अनाज) आधारित इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया- *बिहार* ◆ हाल ही में पंजाब सरकार ने चावल के प्रत्यक्ष बीजारोपण (DSR) का विकल्प चुनने वाले किसानों के लिये प्रति एकड़ जितने रुपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है- *1,500 रुपए* ◆ विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) जिस दिन मनाया जाता है- *8 मई* ◆ जिस देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) से दूसरे मामले की पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है- *ब्रिटेन* ◆ गृह मंत्रालय ने आने वाले महीनों में देश में अपनी वाणिज्यिक सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए जिस एयरलाइन को सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) दे दी है- *जेट एयरवेज* ◆ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) जिस दिन मनाया जाता है- मई और अक्टूबर के दूसरे *शनिवार* https://t.me/joinchat/AAAAAEugX45VCnPT_oKo9w