ខ្លឹមសារការប្រកាស
⇒ महाराणा संग्राम सिंह (1508-1527), जिन्हे राणा सांगा के नाम से भी जाना जाता है, मेवाड़ (राजस्थान) के महान राजपूत योद्धा थे। राणा सांगा को मेवाड़ के महाराणा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। ⇒ राणा सांगा के पिता का नाम महाराणा रायमल था तथा इनकी माता का नाम रतन कंवर था। राणा सांगा अपने पिता महाराणा रायमल की तीसरी संतान थे। ⇒ महाराणा सांगा के प्रमुख चार युद्ध – 1. बाडीघाटी का युद्ध 1517 (धोलपुर) 2. खातोली का युद्ध 1518 (बूंदी) 3. बयाना का युद्ध 1527 (भरतपुर) 4. खानवा का युद्ध 1527 (भरतपुर) ⇒ राणा सांगा ने खानवा का युद्ध से पहले राजस्थान की लगभग समस्त रियासतों को युद्ध में सहायता के लिए पत्र लिखता हैं, इसे पाती परवन कहते हैं। और पाती परवन भाग लेने वाले राजा। → आमेर- पृथ्वीराज कछवाहा → चन्देरी- मेदिनी राय → बीकानेर- कल्याण मल (जैतसी का पुत्र) → जोधपुर (मारवाड़)- मालदेव (गांगा का पुत्र) → मेड़ता- वीरम देव → सिरोही- अखैराज देवड़ा →वागड़- उदयसिंह (डुंगरपुर-बाँसवाड़ा) → मेवात- हसन खां मेवाती। → इब्राहिम लोदी का छोटा भाई महमूद लोदी। ⇒ कालपी नामक स्थान पर सांगा की मृत्यु हो गई। (समाधि – माडलगढ़)