TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #3512

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល436ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ18 សីហា18/08/2022, 01:02 PM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

📚वाक्यांश के लिए एक शब्द(गत वर्षों पर आधारित) 📚 👇👇👇👇👇👇👇 ● जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष (UPPCS, IAS) ● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत (IAS) ● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर (APO, RAS, IAS) ● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी (Upper Sub.) ● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी (UPPCS) ● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष (UPPCS) ● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन (UPPCS) ● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत (UPPCS) ● जिसे जीता न जा सके – अजेय (UPPCS, Upper Sub., RO) ● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक (UPPCS, B.Ed., Low Sub.) ● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज (RAS) ● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न (IAS, Upper Sub., UPPCS) ● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय (UKPCS) ● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.) ● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य (UPPCS, B.Ed., Low Sub.) ● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS) ● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS) ● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS) ● जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित (IAS) ● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS) ● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO) ● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS) ● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी (RAS, UPPCS) ● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित (UPPCS, APO) ● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता (MPPSC) ● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य (Low Sub.) ● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO) ● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS) ● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.) ● जो न जाना जा सके – अज्ञेय (Upper Sub., UPPCS) ● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी (UPPCS, B.Ed.) ● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी (Low Sub., APO, UPPCS, RAS,) ● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ (RAS, MPPCS) ● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त (UPPCS, B.Ed.) ● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ (IAS, UPPCS) ● जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितीय (RAS, IAS, UPPCS) ● जिस पर मुकद्दमा चल रहा हो/ जिस पर अभियोग लगाया गया हो – अभियुक्त, अभियोगी (UPPCS, APO, IAS) ● जिसकी कोई सीमा न हो – असीम (IAS, UPPCS) ● जिसके आने की कोई तिथि न हो – अतिथि (IAS, UPPCS) ● जिसे भुलाया न जा सके – अविस्मृति (IAS) ● जिसकी उपमा न हो – अनुपम, अनुपमा (UPPCS, IAS) ● जिसे बुलाया न गया हो/जो बिना बुलाये आया हो – अनाहूत (IAS, UPPCS) ● जिसका वचन या वाणी द्वारा वर्णन न किया जा सके/जिसे वाणी व्यक्त न कर सके – अनिर्वचनीय, अवर्णनीय (IAS, UPPCS) ● जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सके – अकथनीय (UPPCS) ● जिसका निवारण न हो सकता हो – असाध्य (UPPCS, B.Ed.) ● जो अनुकरण करने योग्य हो – अनुकरणीय (APO) ● किसी के पीछे-पीछे चलने वाला/जो पीछे चलता हो – अनुचर, अनुगामी, अनुयायी (IAS, B.Ed.) ● जिस पर अनुग्रह किया गया हो – अनुगृहीत (UPPCS, B.Ed.) ● जो हिसाब किताब की जाँच करता हो – अंकेक्षक (MPPCS) ● रूप के अनुसार – अनुरूप (UPPCS) ● सोच-समझकर कार्य न करने वाला – अविवेकी (UPPCS, RAS) ● जो पहले कभी घटित न हुआ हो – अघटित (IAS) ● जिसकी परिभाषा देना संभव न हो – अपरिभाषित (IAS, B.Ed.) ● विकृत शब्द/बिगड़ा हुआ शब्द – अपभ्रंश (UPPCS) ● जो विश्वास करने योग्य (लायक) न हो – अविश्वासनीय (Low Sub.) ● जिसका किसी भी प्रकार उल्लंघन नहीं किया जा सके – अनुलंघनीय (Low Sub.) ● जो अभी तक न आया हो – अनागत (IAS, B.Ed.) ● मूल्य घटाने की क्रिया – अवमूल्यन (IAS, B.Ed.) ● अधिकार या कब्जे में आया हुआ – अधिकृत (UKPCS) ● जो पहले कभी नहीं सुना गया – अनुश्रुत (Low Sub.) ● जिसका जन्म अण्डे से हो – अण्डज (APO, B.Ed.) ● गुरु के समीप या साथ रहने वाला विद्यार्थी – अन्तेवासी (UPPCS, B.Ed.) ● जो व्यय न किया जा सके – अव्यय (Low Sub.) ● जिसका उत्तर न दिया गया हो – अनुत्तरित (Low Sub., UPPCS) ● जो बदला न जा सके – अपरिवर्तनीय (Low Sub.) ● जो इधर-उधर से घूमता-फिरता आ जाए – आगन्तुक (UPPCS, IAS) ● जो आदर करने योग्य हो – आदरणीय (IAS) क्रेडिट सामान्य अध्ययन ● आशा से अधिक/जिसकी आशा न की गई हो – आशातीत (Upper Sub., Low Sub.) ● आलोचना करने वाला – आलोचक (Upper Sub.) ● आदि से अन्त तक – आद्योपान्त, आद्यन्त (UPPCS, IAS) ● जो अपने पैरों पर खड़ा हो – आत्म-निर्भर (UPPCS) ● आभार मानने वाला – आभारी (RAS, UPPCS) ● जो किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण-दोष की आलोचना करता हो – आलोचक (RAS) https://t.me/GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi/3507