ខ្លឹមសារការប្រកាស
* प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध :-1775-82 ई में वारेंन हेस्टिंग्स के समय हुआ था। और 1782 ई में सलाबाई के संधि के साथ खत्म हुआ * दुसरा आंग्ल मराठा युद्ध:- 1803 -05 ई के बीच लाॅर्ड वेलेजली के काल में हुआ था। देवगांव के संधि के साथ समाप्त हुआ। *तीसरा आंग्ल मराठा युद्ध :- 1817-18 के बीच लाॅर्ड हेंस्टिग्स के काल में हुआ था। * तीसरा आंग्ल मराठा युद्ध में मराठों के पराजय के बाद लाॅर्ड हेंस्टिग्स ने पेश्वा की गद्दी 1818 ई . में समाप्त कर दी * प्रथम आंग्ल मैसुर युद्ध :- 1767-69 ई अंग्रेजों और हैदर अली के बीच हुआ था। इस समय गवर्नर जनरल वेरेल्स्ट था * यह युद्ध 4 अप्रैल,1769 में मद्रास की संधि द्वारा समाप्त हुआ * द्वितीय आंग्ल मैसुर युद्ध :- 1780-84 ई. के बीच अंग्रेज गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स के काल में हुआ था * मार्च ,1784 ई में मंगलौर के संधि द्वारा समाप्त हुआ। * तीसरा आंग्ल मैसुर युद्ध :- 1790-92 ई के बीच गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस के शासनकाल में हुआ था। * यह युद्ध अंग्रेजों और टिपू सुल्तान के बीच हुआ था। यह युद्ध 1792 ई . में श्रीरंगपटनम की संधि के द्वारा समाप्त हुआ * चतुर्थ आंग्ल मैसुर युद्ध :- 1799 ई में लाॅर्ड वेलेजली के काल में हुआ था इस युद्ध में 4 मई ,1799 ई को अंग्रेजी सेना ने श्रीरंगपटनम का दुर्ग जीत लिया टीपू ने लड़ते -लड़ते वीरगति पाई और टीपू के कुल सदस्यो को वेल्लोर में कैद कर लिया गया https://t.me/GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi/3507