TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #3566

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល374ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ29 សីហា29/08/2022, 11:52 PM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

✍प्रश्नोत्तर – फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित हैं? प्रिय पाठको अपनी इस पोस्ट में हम हिमालय की गोद में बरसो छुपे रहे एक ऐसे खुबसूरत स्थल की सैर करेगे। जिसके भारत में होने के बावजूद किसी को पता नही था। और खुबसूरत इतना की नाम सूनते ही मन रोमांचित हो उठता है। उसका नाम है "फूलों की घाटी”। जरा कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसी जगह है जहा चारों तरफ रंग बिरंगे फूल अपनी खुबसूरती की छठा बिखेर रहे हो। और गगन चूंंबी बर्फ से ढ़की चोटिया उन्हे देखकर मुस्करा रही हो तो वो नजारा कैसा होगा। जी हाँ! कुछ ऐसा ही नजारा होता है फूलो की घाटी का। अब यह नाम सुनकर आपका मन भी रोमांचित हो उठा होगा और साथ में मन में अनेक प्रश्नो का भी आदान प्रदान हो रहा होगा। 🤔फूलों की घाटी की 11 रोचक जानकारी🔰 प्रश्न 1. फूलों की घाटी कहां स्थित है? उत्तर - फूलो की भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रश्न 2. फूलो की घाटी किसे कहते है? उत्तर - दो पहाड़ो के बीच के हिस्से को घाटी कहते और जब उस घाटी में अनेक प्रकार के पौधो पर रंगबिरंगे फूल खिलते है तो वह फूलो की घाटी कहलाती है। प्रश्न 3. फूलो की घाटी कितनी बड़ी है या फूलो की घाटी कितने क्षेत्रफल में फैली हुई है? उत्तर - फूलो की घाटी लगभग आधा किमी चौड़ी और 3 किलोमीटर लम्बी है। तथा 87 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। प्रश्न 4. फूलो की घाटी का पता कब चला? उत्तर - फूलो की घाटी का सन् 1931 में पता चला। प्रश्न 5. फूलों की घाटी की खोज किसने की? उत्तर - फूलों की घाटी की खोज दून स्कूल के वनस्पति शास्त के प्राध्यापक रिचर्ड होल्सवर्थ ने अपने कुछ साथियो के साथ की थी। जब वह अपने साथियो के साथ किसी रिसर्च से वापस आ रहे थे तो रास्ता भटकने के कारण वह इस स्थान पर पहुंच गए। उनके साथी फ्रैंक स्माईथ को यह जगह बहुत भा गयी। उसके बाद भी फ्रैंक स्माइथ इस स्थान पर कई बार आएं और इस स्थान को (Valley of Flowers) फूलों की घाटी नाम दिया। तथा बाद में फ्रैंक स्माइथ ने इस घाटी पर एक पुस्तक भी लिखी और तब से यह घाटी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गई। हजारो देशी विदेशी पर्यटक यहा भ्रमण करने आने लगे। प्रश्न 6. फूलो की घाटी में कितने प्रकार के फूल पाए जाते है? उत्तर - फूलो की घाटी में लगभग 300 से भी अधिक प्रजातियो रंगबिरंगे के फूल पाए जाते है। प्रश्न 7. फूलो की घाटी में कौन कौन से फूल पाए जाते है? उत्तर - फूलो की घाटी में पाए जाने वाले फूलो में प्रमुख है- एनीमोन, जर्मेनियम, मार्श, गेंदा, प्रिभुला, पोटेन्टिला, जिउम, तारक, लिलियम, हिमालयी नीला पोस्त, बछनाग, डेलफिनियम, रानुनकुलस, कोरिडालिस, इन्डुला, सौसुरिया, कम्पानुला, पेडिक्युलरिस, मोरिना, इम्पेटिनस, बिस्टोरटा, लिगुलारिया, अनाफलिस, सैक्सिफागा, लोबिलिया, थर्मोपसिस, ट्रौलियस, एक्युलेगिया, कोडोनोपसिस, डैक्टाइलोरहिज्म, साइप्रिपेडियम, स्ट्राबेरी एवं रोडोडियोड्रान इत्यादि प्रमुख हैं। प्रश्न 8. फूलों की घाटी में फूल कब खिलते है? उत्तर - 15 जुलाई से 15 अगस्त तक यह फूल इस पूरी घाटी में रंगोली की तरह सजे रहते है। प्रश्न 9. फूलो की घाटी कब जाएं? उत्तर - फूलो के इस स्वर्ग को देखने के लिए 15 जून से 15 सितंबर तक जाया जा सकता है। प्रश्न 10. फूलो की घाटी कैसे जाएं? उत्तर - फूलो की घाटी जाने के लिए जोशीमठ से 19 किलोमीटर दूर गोविंद घाट पहुंचना पडता है। गोविंद घाट से फूलो की घाटी की दूरी 13 किलोमीटर है जो पैदल तय करनी पडती है। यही मार्ग गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब भी जाता है। आगे जाकर दोनो के मार्ग अलग अलग हो जाते है। प्रश्न 11. फूलो की घाटी के बारें में और बताएं? उत्तर - सन् 1982 में फूलो की घाटी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया। फूलो की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान का भी एक हिस्सा है।