TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #3626

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល405ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ9 កញ្ញា09/09/2022, 10:58 AM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

हिन्दी प्रश्नोत्तर भाग 01 प्रश्‍न – (1) वर्णो के समूह को कहते है। उत्‍तर – शब्‍द प्रश्‍न – (2) विस्‍तृत तथ्‍यों को संक्षिप्‍त में लिखना कहलाता है। उत्‍तर – सारांश प्रश्‍न - (3) ‘सुवाच्‍य‘ का सही अर्थ है। उत्‍तर – सुपठनीय लेख प्रश्‍न - (4) शिक्षण की श्रेष्‍ठ प्रविधि है। उत्‍तर – प्रश्‍न प्रविधि प्रश्‍न - (5) शब्‍द भण्‍डार में वृद्धि करने की प्रमुख विधि है। उत्‍तर – वार्तालाप प्रश्‍न - (6) बाल्‍यावस्‍था में भाषा सीखने का मुख्‍य आधार होता है। उत्‍तर – अनुसरण प्रश्‍न - (7) दु:ख की अनुभूति पर वाचक का स्‍वर भारी होना है। उत्‍तर – ध्‍वनिवश्‍यता प्रश्‍न - (8) ‘ कामायनी ’ किसकी प्रसिद्ध रचना है। उत्‍तर – जयशंकर प्रसाद प्रश्‍न – (9) ‘ गीतांजलि ’ के रचनाकार है। उत्‍तर – रवीन्‍द्रनाथ टैगोर प्रश्‍न – (10) ‘ गोदान ’ के लेखक है। उत्‍तर – मुंशी प्रेमचन्‍द प्रश्‍न – (11) जो धातु या शब्‍द के अंत में जोडा जाता है। उसे क्‍या कहते है। उत्‍तर – प्रत्‍यय प्रश्‍न – (12) प्रख्‍यात में कौन सा उपसर्ग है। उत्‍तर – प्र प्रश्‍न – (13) हिन्‍दी में ‘कृत’ प्रत्‍ययों की संख्‍या कितनी है। उत्‍तर – 42 प्रश्‍न – (14) ‘पुरोहित’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है। उत्‍तर – पुर: प्रश्‍न – (15) ‘संस्‍कार’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है। उत्‍तर – सम् प्रश्‍न – (16) ‘विज्ञान’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है। उत्‍तर – वि प्रश्‍न – (17) ‘चिरायु’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है। उत्‍तर – चिर प्रश्‍न – (18) ‘निर्वाह’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है। उत्‍तर – निर प्रश्‍न – (19) ‘धुंधला’ शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है। उत्‍तर –ला *भाग-2* प्रश्‍न – (1) ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है। उत्‍तर – अकिंचन प्रश्‍न – (2) ‘ जो व्‍यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है। उत्‍त्‍र - अतीत प्रश्‍न – (3) ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है। उत्‍तर – अथाह प्रश्‍न – (4) ‘ रात में पहरा देने वाला व्‍यक्ति ’ उसे कहते है। उत्‍तर – यामिक प्रश्‍न – (5) ‘ जिस वस्‍तु का मूल्‍य न आंका जा सके ’ उसे कहते है। उत्‍तर – अमूल्‍य प्रश्‍न – (6) ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है। उत्‍तर – शुभारम्‍भ करना प्रश्‍न – (7) ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है। उत्‍तर – काफी प्रयत्‍न करना प्रश्‍न – (8) ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है। उत्‍तर – पछताना प्रश्‍न – (9) ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है। उत्‍तर – घबराना प्रश्‍न – (10) ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है। उत्‍तर – शर्मिन्‍दा होना प्रश्‍न – (11) हिन्‍दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है। उत्‍तर – शौरसेनी प्रश्‍न – (12) भाषा के आधार पर भारतीय राज्‍यों की पुन: संरचना कब की गई थी। उत्‍तर – 1956 ई में प्रश्‍न – (13) भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्‍य का गठन हुआ। उत्‍तर – आंन्‍ध्र प्रदेश प्रश्‍न – (14) ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है। उत्‍तर – पूर्वी हिन्‍दी प्रश्‍न – (15) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्‍या है। उत्‍तर – 22 प्रश्‍न – (16) हिन्‍दी की आदि जननी है। उत्‍तर – संस्‍कृत प्रश्‍न – (17) भाषा की सबसे छोटी इकाई है। उत्‍तर – वर्ण प्रश्‍न – (18) हिन्‍दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है। उत्‍तर – अं, अ: प्रश्‍न – (19) ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्‍या कहलाते है। उत्‍तर – कंठ-तालव्‍य प्रश्‍न – (20) ‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्‍वनियॉ किसकी है। उत्‍तर – अरबी-फारसी @GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi