TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #3629

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល381ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ10 កញ្ញា10/09/2022, 03:44 AM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents of the World) एवं उनसे सम्बंधित तथ्य जानने से पहले महाद्वीप क्या होते हैं? यह जानना आवश्यक है। 🗺महाद्वीप (Continent) : महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जो कि निम्न हैं – ➀ एशिया (Asia) ➁ अफ्रीका (Africa) ➂ उत्तरी अमेरिका (North America) ➃ दक्षिणी अमेरिका (South America) ➄ अंटार्कटिका (Antarctica) ➅ यूरोप (Europe) ➆ ऑस्ट्रेलिया (Australia)