ខ្លឹមសារការប្រកាស
🔻हिंदी दिवस 14 September 2022): ▪️प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (Hindi Diwas Speech in Hindi 2022) मनाया जाता है। आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती थी, इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा में एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। वहीं 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सिफारिश के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारी मातृ भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया था। ▪️भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने साल 1918 में एक हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने की इच्छा जाहिर की थी।उन्होंने हिंदी को जनमानस की भाषा बताया था, जिसका महत्व काफी अधिक है। जिसके बाद पहली बार 14 सितंबर 1953 को पहले बार हिंदी दिवस मनाया गया था। ▪️इसके अलावा 14 सितंबर को डॉक्टर राजेंद्र सिंह जी की जन्म जयंती भी मनाई जाती है, जिन्होंने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का मान दिलाने की दिशा में अथक प्रयास किया था। कहा जाता है कि हिंदी की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है। हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसे सोचते हैं वैसा ही लिखते हैं। यही कारण है कि हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है। लोग अक्सर विश्व हिंदी दिवस व राष्ट्रीय हिंदी दिवस को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। ▪️बता दें विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, इसका उद्देश वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रचार प्रसार करना है। तथा वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देना है।