TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
ខ្លឹមសារ
ខ្លឹមសារការប្រកាស
'पीएमश्री' योजना क्या है ? 👉 "पीएम श्री" योजना के तहत देश भर के 14,500 स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और कुछ नए स्कूल बनाए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इसके तहत केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों सहित 14,000 से ज्यादा स्कूलों को पीएम-श्री स्कूलों के रूप में उभरने के लिए मजबूत किया जाएगा। 👉इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। 'पीएम श्री' स्कूलों में पढ़ाने का आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। 👉इन स्कूलों में में नई तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रा पर ध्यान दिया जाएगा। ये प्रोजेक्ट नई शिक्षा नीति के तहत चलाया जाएगा।