TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #3806

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល410ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ24 តុលា24/10/2022, 01:18 AM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

1⃣एशिया महाद्वीप (Asia Continent) – एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है। 🔆क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार – एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। ✍एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य – • विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है। • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है। • सभी प्रमुख धर्मों की जन्म स्थली एशिया महाद्वीप है। • माउंट एवरेस्ट एशिया के साथ साथ विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर वास करती है। • विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी महाद्वीप पर है। • तिब्बत का पठार मध्य एशिया में 2 लाख वर्गकिलोमीटर में विस्तृत है। • विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार एशिया में ही है। • पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है। • लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं। • बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। • एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं– अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन का प्रायद्वीप। • विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब का प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है। • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है। • एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है। • सबसे बड़ा देश – चीन • सबसे छोटा देश – मालदीव • सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग • सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट (8850 मी)