ខ្លឹមសារការប្រកាស
🔻 हिंदी साहित्य और काव्य शास्त्र के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1. निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय कौ शूल॥ प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छन्द है? A. सोरठा B. दोहा✓ C. रोला D. हरिगीतिका 2. सिद्धांतपंचमात्रा’ के रचनाकार कौन थे? A. विष्णुस्वामी B. आचार्य वल्लभ C. राघवानन्द✓ D. रामानुज 3. अब अलि रही गुलाब में, अपत कटीली डार में” कौन-सा अलंकार है? A. उपमा B. उत्प्रेक्षा C. अन्योक्ति✓ D. अतिशयोक्ति 4. निम्नलिखित में से कौन-सा देश-विभाजन को लेकर लिखा गया उपन्यास है? A. अमृत और विष B. झूठा सच✓ C. अपने-अपने अजनबी D. अंतराल 5. सियाराम शरण गुप्त का प्रथम काव्य है A. मौर्य विजय✓ B. अनाथ C. दुर्वादल D. आर्द्रा 6. मै तो सरल भाषा के लेखक को सबसे बड़ा लेखक मानता हूँ ।” कथन किसका है A. भारतेन्दु B. एम पी द्विवेदी✓ C. शुक्ल D. बालमुकुन्द गुप्त 7. उपन्यास को संसारी वार्ता किसने कहा A. भारतेन्दु B. लाला भगवान दीन C. श्री निवास दास✓ D. राधाकृष्णदास 8. संस्कृत वृत्तों /छन्दों में लिखा गया काव्य संग्रह है A. प्रिय प्रवास✓ B. विष्णु प्रिया C. जय भारत D. आत्मोत्सर्ग 9. सरस्वती पत्रिका के लिए सभा द्वारा गठित सम्पादक मण्डल मे कौन नहीं था A. श्याम सुन्दर दास B. कार्तिक प्रसाद C. राधाकृष्णदास D. श्री निवास दास✓ 10. इतिहास दुबारा लिखो गीतिकाव्य किसका है A. रवीन्द्र भ्रमर B. रमानाथ अवस्थी C. नचिकेता D. रमेश रंजक✓ 11. लोहे का स्वाद लोहार से मत पूछो उस घोड़े से पूछो जिसके मुँह मे लगाम है । धुमिल की इन पंक्तियों मे लोहार प्रतीक है A. शोषक B. शोषित C. शोषण की पीड़ा D. निर्माता 12. बंदर सभा किस शैली मे लिखा काव्य है A. स्यापा B. पयार C. पैरोडी✓ D. गाली 13. ‘प्रियप्रवास’की विशेषता नही है- अ-संस्कृत के वर्ण वृत ब-कोमलकान्त पदावली स-खंड काव्य✓ द-भाव व्यजनात्मक 14. धरती हिलकर नींद भगा दे वज्रनाद से व्योम जगा दे दैव और कुछ लाग लगा देपंक्तियों के रचयिता हैं- अ-शंकर ब-मैथिलीशरण गुप्त✓ स-रामनरेश त्रिपाठी द-हरिऔध 15. हरिऔध कृत ‘प्रियप्रवास’ में सर्गो की संख्या है? (अ) 17✓ (ब) 15 (स) 18 (द) 21 👍@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi ✔️ Note :- Share जरूर करें ‼️ ..... ◆ ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ◆