ខ្លឹមសារការប្រកាស
✅ हिन्दी व्याकरण MCQs प्रश्नोतर 👇👇 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ #Hindi#MCQ Part 6 प्रश्न 1 – पुरोधा शब्द में सन्धि है। (a) गुण (b) व्यंजन (c) यण (d) विसर्ग प्रश्न 2 – इनमें से कौन सा शब्द सन्धि का उदहारण नही है। (a) संसार (b) अत्यंत (c) सदाचार (d) सामाजिक प्रश्न 3 – निम्नलिखित में से कौन से शब्द में विसर्ग सन्धि है। (a) अत्यधिक (b) मनोनुकूल (c) उत्तम (d) तन्मय प्रश्न 4 – अहोरात्र शब्द का सन्धि विच्छेद है। (a) अहा + रात्र (b) अहो + रात्र (c) अहन् + रात्रि (d) अहा + रात्रि प्रश्न 5 – निम्नलिखित में से किस शब्द में सही संधि हुई है। (a) स्वा + छंद = स्वछंद (b) माह + ऋषि = महर्षि (c) गति + अवरोध = गत्यावरोध (d) मत + ऐक्य = मतैक्य प्रश्न 6 – निम्नलिखित में से कौन सा शब्द व्यंजन संधि का है। (a) स्वागत (b) उच्छ्वास (c) सरोवर (d) सरोज प्रश्न 7 – इनमें से सही संधि विच्छेद का उदहारण है। (a) तथैव = तथा + ऐव (b) स्वच्द = स्व + च्छ (c) महर्षि = महा + ऋषि (d) अन्वेषण = अनु + ऐषण प्रश्न 8 – पावन में कौन सी संधि है। (a) यण् संधि (b) अयाधि संधि (c) विसर्ग संधि (d) व्यंजन संधि प्रश्न 9 – विपज्जाल में कौन सी संधि है। (a) व्यंजन संधि (b) वृद्धि संधि (c) दीर्घ संधि (d) गुण संधि प्रश्न 10 – प्रत्युपकार में कौन सी संधि है। (a) व्यंजन संधि (b) विसर्ग संधि (c) गुण संधि (d) यण् संधि ____ 💡 1. D/ 2. D/ 3. B/ 4. C/ 5. D/ 6. B/ 7. C/ 8. B/ 9. A/ 10. D