TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #4157

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល515ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ6 មករា06/01/2023, 02:21 PM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

✅ हिन्दी साहित्य वन लाइनर प्रश्नोतरी 1. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता कौन हैं? – महादेवी वर्मा 2. ‘अशोक के फूल’ (निबंध सग्रह) के रचनाकार कौन हैं? – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी 3. ‘अष्टछाप’ के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? – सूरदास 4. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद 5. ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है? – ब्रजभाषा 6. ‘कामायनी’ किस प्रकार का ग्रंथ है? – महाकाव्य 7. ‘गागर में सागर’ भरने का कार्य किस कवि ने किया है? – बिहारीलाल 8. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत 9. ‘घनिष्ठ’ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर 10. ‘चारु’ शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता 11. ‘चिंतामणि’ के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल 12. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो 13. ‘जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥’ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन 14. ‘झरना’ (काव्य संग्रह) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद 15. ‘दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।।’ इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत 16. ‘देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।’ ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? – नाभादास 17. ‘दोहाकोश’ के रचयिता कौन हैं? – सरहपा 18. ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद 19. ‘नागनंदा’ नामक संस्कृतनटक की रचना किस शासक ने की? – हर्षवर्धन ने 20. ‘नाट्यशास्त्र’ की रचना किसने की? – भरत मुनि 21. ‘निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं।’ यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? – डॉ. रामविलास शर्मा 22. ‘निरुत्तर’ शब्द का शुद्ध सन्धि विच्छेद क्या है? – निः+उत्तर 23. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन 24. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है? – द्विगु 25. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है? – मलिक मुहम्मद जायसी