ខ្លឹមសារការប្រកាស
✅वाक्यांश के लिए एक शब्द (गत वर्षों पर आधारित) ■ जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष ■ जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत ■ जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर ■ जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी ■ जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी ■ धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष ■ जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन ■ जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत ■ जिसे जीता न जा सके – अजेय ■ बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक ■ जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज ■ दोपहर के बाद का समय – अपराह्न ■ जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय ■ अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति ■ जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य ■ जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक ■ जो समय पर न हो – असामयिक ■ जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी ■ जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित ■ जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी