TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
ខ្លឹមសារ
ខ្លឹមសារការប្រកាស
जनरली चोट लगने पर खून बहने की प्रक्रिया प्राथमिक उपचार से रूक जाती है लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा नहीं होता मतलब उनका खून बहना नहीं रूकता तो ये दरअसल हीमोफीलिया की समस्या की वजह से होता है। जो एक गंभीर समस्या है और ज्यादातर पुरुषों में देखने को मिलती है। प्रमुख कारण सामान्य अवस्था में ब्लड में मौजूद एक खास तरह का प्रोटीन कटने या चोट लगने पर तुरंत सक्रिय हो जाता है। इसी की वजह से ऐसी दुर्घटना के बाद खून मे थक्के जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और रक्त का प्रवाह थोड़ी ही देर में रूक जाता है। जब किसी जेनेटिक कारण से व्यक्ति के शरीर में इस तत्व की कमी हो जाती है तो उसी अवस्था को हीमोफीलिया कहा जाता है और ऐसे में खून का बहाव रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है।