TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
ខ្លឹមសារ
ខ្លឹមសារការប្រកាស
जंतर- मंतर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित जंतर- मंतर एक परिवर्धित एवं परिष्कृत वेधशाला है, जिसका निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा खगोलीय पिंडों के अध्ययन हेतु 1734 ईस्वी में करवाया गया था। वस्तुत: सवाई जयसिंह द्वितीय खगोलशास्त्र के प्रकांड विद्वान थे, उन्होंने जयपुर के अतिरिक्त दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी एवं मथुरा में भी वेधशालाएं निर्मित की थी, जो इस तथ्य को रेखांकित करती हैं कि प्राचीन काल में हमारा देश खगोलशास्त्र एवं ज्योतिष विज्ञान में अग्रणी था।