TGTGInsighttelegram intelligenceLIVE / telegram public index
← ✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆 avatar

TGINSIGHT POST

Post #4480

@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi

✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆

ការមើល307ចំនួនការមើល
បានផ្សព្វផ្សាយ16 កក្កដា16/07/2023, 07:39 PM
ខ្លឹមសារ

ខ្លឹមសារការប្រកាស

Chandrayaan-3 (‌ चन्द्रयान ) ▪️चंद्रयान-3 शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भर दी है। ▪️ 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ, ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। ▪️लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। ▪️इसको चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है। ▪️चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो LVM-3 लॉन्चर यानी रॉकेट का इस्तेमाल कर रहा है। ▪️यह भारी सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में छोड़ सकता है। ▪️यह 43.5 मीटर यानी करीब 143 फीट ऊंचा है और 642 टन वजनी है। ▪️यह LVM-3 रॉकेट की चौथी उड़ान होगी। ▪️चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है। ▪️इसमें लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा। हालांकि लैंडर को चांद की सतह पर उतारना सबसे कठिन काम है। ▪️2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से मिशन खराब हो गया था। ▪️चंद्रयान-3 के लैंडर के थ्रस्टर्स में बदलाव किया गया है। ▪️सेंसर्स ज्यादा संवेदनशील लगाए गए हैं। लैंडिंग के समय वैज्ञानिकों की सांसें थमी रहेंगी। ▪️दरअसल, चंद्रयान-3 में इस बार ऑर्बिटर नहीं भेजा जा रहा है। इस बार स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल भेज रहे हैं। ▪️यह लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा। इसके बाद यह चंद्रमा के चारों तरफ 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा। ▪️इसे ऑर्बिटर इसलिए नहीं बुलाते क्योंकि यह चंद्रमा की स्टडी नहीं करेगा। इसका वजन 2145.01 किलोग्राम होगा, जिसमें 1696.39 किलोग्राम ईंधन होगा. यानी मॉड्यूल का असली वजन 448.62 किलोग्राम है।