ខ្លឹមសារការប្រកាស
वन लाइनर प्रश्नोत्तर प्रश्न 1 – योजना आयोग कब बना था ? उत्तर – 1950 प्रश्न 2 – मानीक या मनीकी / रूबी किसका ऑक्साइड होता है ? उत्तर – एल्युमिनियम का प्रश्न 3 – महिलाओं में कौन सा सेक्स हॉर्मोन होता है ? उत्तर – एस्ट्रोजन प्रश्न 4 – लाइटर में कौन-सी गैस भरी होती है ? उत्तर – Propane or Butane प्रश्न 5 – विश्व में प्रथम न्यूक्लियर रियक्टर कौन-सा है जिसमें U233 का उपयोग किया गया था ? उत्तर – कामिनी प्रश्न 6 – प्लासी युद्ध के समय अंग्रेज सेनापति कौन था ? उत्तर – रॉबर्ट क्लाइव प्रश्न 7 – कोशिका का ऊर्जा गृह किसे कहा जाता है ? उत्तर – माइटोकोंड्रिया प्रश्न 8 – सेंधा नमक का खनिज नाम क्या है? उत्तर – Rock Salt/हैलाईट सोडियम क्लोराइड प्रश्न 9 – लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक किस अनुच्छेद के अंतर्गत ? उत्तर – अनुच्छेद 108 प्रश्न 10 – EPROM का फुल फॉर्म क्या होती है ? उत्तर – Erasable programmable read- only memory प्रश्न 11 – रंगास्वामी कप किस खेल से सम्बंधित है ? उत्तर – हॉकी (1928 में शुरू) प्रश्न 12 – 2019 में भारत रत्न किसे मिला ? उत्तर –भूपेन हजारिका, नानाजी देशमुख, प्रणब मुखर्जी प्रश्न 13 – हर्षचरित किसने लिखी थी? उत्तर – बाणभट्ट प्रश्न 14 – 2014 में गाँधी जी के जयंती पर कौन-सी योजना चलाई गई थी? उत्तर – स्वच्छ भारत अभियान प्रश्न 15 – 101 वां संविधान संशोधन किससे सम्बंधित है ? उत्तर – GST प्रश्न 16. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है ? उत्तर – अरब प्रायद्वीप प्रश्न 17. पश्चिमी घाट को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर – सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला प्रश्न 18. तम्बाकू के धुएं में कौन-सा हानिकारक तत्व पाया जाता है ? उत्तर – निकोटिन प्रश्न 19. राष्ट्रपति का अध्यादेश कितने समय के लिए लागू रहता है ? उत्तर – 6 माह प्रश्न 20. मौसमी गुब्बारों में किस गैस का प्रयोग होता है ? उत्तर – हीलियम प्रश्न 21. मानव शरीर में रुधिर बैंक का कार्य कौन-सा अंग करता है ? उत्तर – तिल्ली (प्लीहा) प्रश्न 22. गाय के दूध का पीला रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है ? उत्तर – कैरोटीन प्रश्न 23. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है ? उत्तर – 1 दिसंबर प्रश्न 24. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाईन किसने तैयार किया था ? उत्तर – पिंगली वेंकैया प्रश्न 25. सन 1815 में आत्मीय सभा का गठन किसने किया था ? उत्तर – राजा राममोहन राय प्रश्न 26. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर – बैंगलुरु (कर्नाटक) प्रश्न 27. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कौन-सा था ? उत्तर – अप्सरा प्रश्न 28. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र कहाँ पर स्थित है ? उत्तर – तिरुवनंतपुरम (केरल) प्रश्न 29. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ? उत्तर – देहरादून (उत्तराखंड) प्रश्न 30. अन्टार्कटिका में प्रथम भारतीय स्थायी प्रयोगशाला को क्या नाम दिया गया ? उत्तर – दक्षिण गंगोत्री प्रश्न 31. इलिसा (ELISA) परीक्षण किस रोग की पहचान के लिए किया जाता है ? उत्तर – एड्स रोग प्रश्न 32. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बाक्स’ का कैसा रंग होता है ? उत्तर – नारंगी प्रश्न 33. ‘खुरपका व मुँहपका रोग’ किनमें पाया जाता है ? उत्तर – गाय और भैंस प्रश्न 34. सूचना की उस सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं जिसे कंप्यूटर समझ और प्रोसेस कर सकता है ? उत्तर – बिट प्रश्न 35. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या की कितने प्रतिशत है ? उत्तर – 27.78%