ខ្លឹមសារការប្រកាស
21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ? Ans - टाइटेनियम 22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ? Ans - 57% 23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ? Ans - 27 दिन 8 घंटे 24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ? Ans - लीबनिट्ज पर्वत 25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ? Ans - नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन 26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ? Ans - 21 जुलाई 1969 ई. 27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ? Ans - अपोलो-11 28. प्रकाश चक्र क्या है ? Ans - वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है । 29. पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा क्या है ? Ans - पश्चिम से पूर्व 30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ? Ans - दीर्घवृत्तीय 31. एपसाइड रेखा क्या है ? Ans - उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं । 32. उपसौरिक क्या है ? Ans - 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं । 33. अपसौरिक क्या है ? Ans - जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं । 34. अक्षांश क्या है ? Ans - यह ग्लोब पर पश्चिम सेपूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है । 35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ? Ans - विषुवत रेखा 36. देशांतर क्या है ? Ans - यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा होता है । 37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ? Ans - देशांतर रेखा 38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ? Ans - गोरे 39. सूर्यग्रहण क्या है ? Ans - जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं । 40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ? Ans - अमावस्या के दिन 41. चंद्रग्रहण क्या है ? Ans - जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं । 42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ? Ans - पूर्णिमा की रात 43. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है? Ans - छ: महीने 44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ? Ans - 180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं ।