ខ្លឹមសារការប្រកាស
📌 आधुनिक भारतीय इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य ✍️ वंदे मातरम गीत बंकिचंद्र चटर्जी की प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है। इस उपन्यास का कथानाक संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। 1896 ई. में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में वंदेमातरम को पहली बार गाया गया था। ✍️ मुंगेर के बरहियाताल विरोध का उद्देश्य बाकाश्त भूमि की वापसी की मांग थी। ✍ नारायण मेघाजी लोखंडे (1848-1897) भारत में श्रम आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2005 में उनकी तस्वीर के साथ एक डाक टिकट जारी किया था। ✍️ महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा से प्रभावित होने वाले पहले जनजातीय नेता जदोनांग थे। वे मणिपुर के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। ✍️ कूका आन्दोलन वहाबी आन्दोलन से बहुत कुछ मिलता-जुलता था। दोनो धार्मिक आन्दोलन के रूप में आरंभ हुए किंतु बाद में ये राजनीतिक आन्दोलन के रूप में परिवर्तित हो गए, जिसका सामान्य उद्देश्य अंग्रेजों को देश से बाहर निकालना था। पश्चिमी पंजाब में कूका आन्दोलन की शुरुआत 1840 ई. में भगत जवाहरमल द्वारा की गई, जिन्हें मुख्यतः सियान साहब के नाम से पुकारा जाता था। इनका उद्देश्य सिख धर्म में प्रचलित बुराइयों और अंधविश्वासों को दूर कर इस धर्म को शुद्ध करना था। 1872 ई. में इस आंदोलन के नेता राम सिंह को रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां इनकी 1885 ई. में मृत्यु हो गई। ✍️ गोविंद गुरु (इन्हें लसोड़िया भी कहा जाता है) ने भीलों को संगठित करने के उद्देश्य से 1883 ई. में सभ्य सभा की स्थापना की। गोविंद गुरु को लसोड़िया आन्दोलन का प्रवर्तक माना जाता है। ✍️ ठक्कर बापा ने जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग किया था। ये हरिजन संघ के महासचिव थे।