ខ្លឹមសារការប្រកាស
📌प्राचीन भारत का इतिहास📌 ✍प्रमुख गुफाएँ, स्तूप एवं चैत्य संबंधित जानकारी 📝 यह लेख एसएससी (SSC), यूपीएससी(UPSC), राज्य पीएससी (State PSC), रेलवे (Railway), पीएसयू (PSU) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ● अजंता की गुफाओं का निर्माण कार्य लगभग कितने वर्ष तक चला → एक हजार वर्ष ● एलोरा गुफाओं की कुल संख्या कितनी है→ 34 ● एलोरा में बुद्ध गुफाएँ कितनी हैं → 12 ● एलोरा में हिंदू गुफाएँ कितनी हैं → 17 ● एलोरा में जैन गुफाएँ कितनी हैं → 5 ● हिंदू गुफाओं में सबसे प्रमुख गुफा कौन-सी है → आठवीं सदी का कैलाश मंदिर ● जैन गुफाओं में सबसे प्रमुख कौन-सी गुफा है → इंद्र सभा और जगन्नाथ सभा ● नागार्जुनकोण्डा का प्राचीन नाम क्या था→ श्रीपर्वत ● नागार्जुनकोण्डा में कौन-सा नगर शिक्षा और तीर्थयात्रा का केंद्र था → विजयपुरी ● बराबर एवं नागार्जुनी शैलकृत गुफाओं का निर्माण किसने करवाया → सम्राट अशोक ● आजीवकों के निवास हेतु किन गुफाओं का निर्माण हुआ → नागार्जुनी ● दशरथ की गुफाओं में कौन-सी गुफा महत्वपूर्ण हैं → लोमश ऋषि व गोपिका गुफा ● महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित भुज गुफा में कितनी गुफाएँ हैं → 22 ● उदयगिरि गुफा का निर्माण कहाँ किया गया → भवनेश्वर के समीप ● महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित पीतलखोरा में कितनी गुफाएँ हैं → 13 ● कार्ले में एक विशाल चैत्यगृह के अतिरिक्त कितने विहार हैं→ 3 ● मुंबई के बोरिवली स्टेशन से 8 किमी दूर कन्हेरी में कितनी गुफाएँ निर्मित हैं → 90 ● मुंबई स्थित किस गुफा में पौराणिक देवताओं की भव्यमूर्तियाँ हैं → एलिफंटा ● बाघ की गुफा कहाँ स्थित हैब→ मध्य प्रदेश (बाघ) ● स्तूप का शाब्दिक अर्थ क्या है → किसी वस्तु का ढेर ● वेदिका, अंड, यष्टि, हर्मिका, मेधि (कुर्सी), छत्र, सोपान किसके मुख्य → स्तूप ● बुद्ध की भस्मों के ऊपर निर्मित भरहुत स्तूप कहाँ स्थित है → सतना (म.प्र.) ● मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित साँची स्तूप की माप क्या है → 1650 मी ऊँचा तथा 40 मीटर व्यास ● मौर्य युग का पिपरहवा स्तूप कहाँ स्थित है→ गुंटूर (आ. प्र.) ● पिपरहवा स्तूप की माप क्या है→ 116 फुट व्यास व 22 फुट चौड़ाई ● आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कृष्णा नदी के तट पर घंटाकृति निर्मित कौन-सा स्तूप है → अमरावती स्तूप ● धमेख स्तूप के नाम से किसे जाना जाता है → सारनाथ स्तूप ● सारनाथ स्तूप कहाँ पर स्थित है → वाराणसी के निकट (उ.प्र.) ● बिहार के बोधगया में निर्मित स्तूप की नींव किसने रखी थी→ अशोक ● बिहार के राजगृह से 5 मील दूर नालंदा बौद्ध स्थल पर स्तूप का निर्माण किसने कराया → अशोक ● आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित नागार्जुनकोण्डा स्तूप का निर्माण किसने कराया- इक्ष्वाकु शासकों ● अजंता की किस गुफा में बोधिसत्व पद्मपाणि अवलोकितेश्वर चित्रित है → गुफा सं. 1 ● नहाते हुए छोटे-बड़े हाथियों का झुंड किस गुफा में चित्रित है → गुफा सं. 10 ● मरणासन्न राजकुमारी किस गुफा में चित्रित है→ गुफा सं. 16 ● बुद्ध की पत्नी द्वारा पुत्र राहुल को बुद्ध को सौंपते हुए किस गुफा में चित्रित है→ गुफा सं. 17 ● अजंता गुफाएँ जलगाँव से कितनी दूरी पर हैं → 64 किमी ● अजंता गुफाएँ औरंगाबाद से कितनी दूरी पर हैं → 104 किमी ● अजंता में कुल कितनी गुफाएँ हैं → 30 ● अजंता गुफा चित्रों में अधिकांशतः किससे संबंधित चित्र हैं→ शाक्यमुनि एवं बोधिसत्व ● अमरावती दक्षिण में गुन्दूर से कितनी दूरी पर है → 64 किमी ● दूसरी शती ई.पू. में बने भरहुत स्तूप को 1873 में किसने खोजा → अलेक्जेंडर कनिंघम ● भरहुत स्तूप के लकड़ी के जंगले को पत्थर के जंगले में किन शासकों ने परिवर्तित किया → शुंग ● महास्तूप किसे कहा जाता है→ साँची का स्तूप ● अमरावती स्तूप का प्राचीन नाम क्या था → धन्यकटक ● अमरावती स्तूप की खोज 1797 ई. में किसने की थी → कर्नल कालिन मैकेंजी ● बौद्धों द्वारा वंदन, ध्यान आदि कहाँ किया जाता था→ चैत्यगृह (गुहा मंदिर)