TGINSIGHT CHAT
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi
EducationGrow Your YouTube channel / Telegram channel / Business / APP / Instagram / Facebook etc. Here Paid Promo @ap_dost 📚Best Channel On Telegram For the Preparation of #IAS#UPSC, #SSC, #Banking, #Railway, #RRB, #IBPS, #SBI, #Defence, #Police, #RBI etc.
ការប្រកាសថ្មីៗ
ទំព័រ 10 ចេញពី 85 · 1,017 ការប្រកាស
បានផ្សព្វផ្សាយ 9 សីហា
राजस्थान मे 13 शहरो मे ग्रीन लंग्स - वन क्षेत्रों का विकास कर आमजन के लिये खोला जायेगा 2-2 करोड़ की लागत से मुंगस्का-अलवर राजगढ़- चुरू मंगलवाड़- चितौड़गढ़ नाथद्वारा व गणेश टेकरी-राजसमंद रिसाला- उदयपुर 1-1 करोड़ की लागत से खैरखड़ी- बाँरा श्यामपुरा- बाँसवाड़ा नीलकंठ महादेव- दौसा कानोता बांध-जयपुर बांदरिया मगरा- राजसमंद कच्चा बान्ध क्षेत्र- टोंक किला ब्लॉक- चितौड़गढ़
បានផ្សព្វផ្សាយ 9 សីហា
काकोरी काँड 1. 9 अगस्त, 1925 को देश के अमर सपूतों ने इस ऐतिहासिक घटना को अंजाम दिया। 2. 9 अगस्त, 1925 को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर-लखनऊ लाइन पर 8 डाउन रेलगाड़ी को काकोरी नामक गाँव में रोककर सरकारी विभाग के खजाने को अपने अधिकार में ले लिया। तत्कालीन ब्रिटिश भारत की सरकार इस घटना से अत्यन्त क्रोधित हो गई। उसने भारी संख्या में क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर उन पर काकोरी षड्यंत्र का मुकदमा चलाया। 3. इस घटना को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी, केशव चक्रवती, मुकुंदीलाल, बनवारी लाल समेत 10 क्रान्तिकारियों ने अंजाम दिया था।
បានផ្សព្វផ្សាយ 9 សីហា
📌History of Modern India - Important Facts ✍️ Awadh was annexed (1856 AD) to British India on the basis of the report of British Resident Colonel Outram. ✍️ The Mughal emperor had started living under British protection from 1803 AD, but his claims related to honor and dignity were accepted. The British Governor General made it clear to the emperor that your kingship is only in name. The British Governor General Auckland asked the emperor to give up his claims and rights. Dalhousie asked the emperor to withdraw from the Red Fort. The emperor was also asked to renounce the title and the right to nominate his successor. Lord Canning announced that after the death of Bahadur Shah, the title of 'Raja' of the Mughals would not be available. ✍️ The revenue surplus of Bengal used by the Company to buy 'goods for export' was called 'Invest'. That is, after the Buxar war (1764 AD), the revenue of Bengal, Bihar and Orissa came under the complete control of the British, which they used to buy raw materials from India. What they called 'investment'. On the other hand now (since 1765 AD) the coming of expensive metals (money) from Europe (England) to India to buy raw materials from Indians completely stopped. Percival Spear termed this arrangement as 'open and shameless plunder'. ✍️ The Treaty of Lahore was signed between the British and the Sikhs on March 9, 1846. The main conditions of the treaty were - 1. Maharaja gave up all his territories beyond the Sutlej forever 2. Maharaja completely relinquished his authority over all the forts between the Sutlej and Beas rivers 3. 1 ½ crore rupees to the Sikhs in the war had to be paid as compensation. ✍️ Murshid Quli Khan (1717-27 AD) established an independent state in Bengal in the 18th century. Later Alivardi Khan (1740-56 AD) became an important Nawab of Bengal. He established his power in Bengal by defeating many powers. It was Alivardi Khan who said that 'if the British were driven out of the land of Bengal, the sea would catch fire'. Later on, this prediction of Alivardi Khan proved to be correct when the British took Bengal under their control. ✍️ In 1602, the Dutch East India Company 'Veringde Ost Indyse Company' was established. The Parliament of Holland gave it the right to trade with India and the countries of the East for 21 years.
បានផ្សព្វផ្សាយ 8 សីហា
❇️7 August 🥇 National Javelin Day राष्ट्रीय भाला दिवस 🥇 The Athletics Federation of India (AFI)celebrate across the country to commemorate one of the greatest moments in the country's sporting history, Neeraj Chopra's Olympic gold medal. 🟢NEWS 🔶Gold at Tokyo Olympic & Kuortane Games 🔶Silver in World Athletics Championship 2022 & The Diamond League 🔶Wins Sportsman of the Year award: Sportstar Aces 2022 🔶Honoured with Param Vishisht Seva Medal 🔶The man with Golden Arm 2022 🔶Sets National Record With 89.30M 🔶Renamed Army Sports Institute, Pune as “Neeraj Chopra Stadium” 🔶‘Golden Boy Neeraj Chopra’ by Navdeep Singh Gill 🔶Nominated for Laureus World Breakthrough of the Year Award 🔶Brand Ambassador ▪️GoodDot ▪️Tata AIA Life ▪️Coca-Cola signed for Limca Sportz promotion ▪️RBI appoints for Banking Fraud Awareness Campaign
បានផ្សព្វផ្សាយ 8 សីហា
✅ विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय 1. रेडक्रॉस – जेनेवा 2. इंटरपोल (INTERPOL) – पेरिस (लेओंस) 3. एशियाई विकास बैंक (ADB) – मनीला 4. विश्व वन्य जीव संरक्षण कोष (WWF) – ग्लांड(स्विट्ज़रलैंड) 5. नाटो (NATO) – ब्रुसेल्स 6. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय – हेग 7. यूनिसेफ – न्यूयॉर्क 8. सार्क (SAARC) – काठमाण्डु 9. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) – नैरोबी 10. गैट (GATT) – जेनेवा 11. विश्व व्यापार संगठन (WTO) – जेनेवा 12. अमरीकी राज्यों का संगठन (OAS) – वाशिंगटन डी. सी. 13. अरब लीग – काहिरा 14. परस्पर आर्थिक सहायता परिषद् (COMECON) – मास 15. वर्ल्ड काउंसिल ऑफ़ चर्चेज (WCC) – जेनेवा 16. यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC) – जेनेवा 17. अफ़्रीकी आर्थिक आयोग (ECA) – आदिस-अबाबा 18. यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ECTA) – जेनेवा 19. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR) – जेनेवा 20. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) – वियना 21. पश्चिमी एशिया आर्थिक आयोग (ECWA) – बगदाद 22. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मलेन (UNCTAD) – जेनेवा 23. एमनेस्टी इंटरनेशनल – लंदन 24. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (IOC) – लुसाने 25. यूरोपीय कॉमन मार्केट (ECM) – जेनेवा 26. राष्ट्रमंडलीय राष्ट्राध्यक्ष सम्मलेन (CHOGM) – स्ट्रान्सबर्ग 27. पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन (OPEC) – वियना 28. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) – पेरिस 29. यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदाय (EURATON) – ब्रुसेल्स 30. राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) – लंदन 31. यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) – जेनेवा 32. यूरोपीय संसद – लक्जमबर्ग 33. यूरोपियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ESRO) – पेरिस 34. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) – जेनेवा 35. एशिया और प्रशांत क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक आयोग – बैंकाक 36. अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) – आदिस-अबाबा 37. यूनेस्को – पेरिस 38. विश्व बैंक – वाशिंगटन डी. सी. 39. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) – वाशिंगटन डी. सी. 40. संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)- रोम
បានផ្សព្វផ្សាយ 7 សីហា
भारत की नदियाँ और उनकी सहायक नदियाँ नदी सहायक नदी 🔴गंगा = गोमती , घाघरा , गंडक , कोसी , यमुना , सोन , रामगन्गा 🔴यमुना = , चंबल , सिंध , बेतवा , केन , टोंस , हिन्डन 🔴गोदावरि = इंद्रावती , मंजिरा , बिन्दुसार , सरबरी , पेनगंगा , प्राणहिता 🔴कृष्णा = तुंगभद्रा , घटप्रभा , मालाप्रभा , भीम , वेदावती , कोयना 🔴कावेरी = काबिनी , हेमावती , सिम्शा , अर्कावती , भवानी 🔴नर्मदा = अमरावती , भुखी , तवा , बंगेर 🔴सिंधु = सतलुज , द्रास , जांस्कर , श्योक ,.गिल्गिट , सुरु 🔴ब्रह्मपुत्र = दिबांग , लोहित , जिया भोरेली (कामेंग) , दिखौव , सुबानसिरी मानस 🔴दामोदर = बराकर , कोनार 🔴रवि = बुधिल , नई या धोना , सिउल , ऊझ 🔴महानंदी = सिवनाथ , हसदेव , जोंक , मंड , इब , ओंग , तेल 🔴चम्बल = बानस , कालि सिंध ,शीप्रा , पार्बती , मेज
បានផ្សព្វផ្សាយ 7 សីហា
🔵6th AUGUST ❇️ HIROSHIMA REMEMBRANCE DAY हिरोशिमा स्मरण दिवस 💠 On August 6, 2022, Japan marks the 77th anniversary of the world’s first atomic bomb attack on the city of Hiroshima. 💠 In 1945, the United States warplane Enola Gay dropped an atom bomb named “Little Boy” in the city of Hiroshima killing 140,000 people. 💠Why the atom bomb? The relations between Japan and the USA worsened after the end of World War II in 1945. 🟢 NEWS RELATED TO JAPAN 🔸India-Japan conducted a Maritime Partnership exercise (MPX) in the Andaman Sea 🔸Japan to participate in NATO summit for the first time 🔸Japan’s ‘Order of the Rising Sun’ award conferred to Narayanan Kumar 🔸Ecuador, Japan, Malta, Mozambique, Switzerland Elected non-permanent members for 2023-24 to the UNSC 🔸Third India-Japan joint exercise ‘EX DHARMA GUARDIAN-2022’ 🔸Former Japan PM Shinzo Abe given Netaji Award 2022 🔸Japan introduced the world’s 1st Dual-Mode Vehicle
បានផ្សព្វផ្សាយ 6 សីហា
✅बार बार परीक्षाओं में पूछे गये Important Question & Answers Q. महात्मा गांधी की हत्या कव हुई थी ? उत्तर 30 जनवरी, 1948 Q.वह प्राचीन नाम क्या है, जिससे पटना नगर को जाना जाता था ? उत्तर पाटलिपुत्र Q. की प्रसिद्ध नमक यात्रा का नाम क्या था ? उत्तर दांडी यात्रा Q. निम्नलिखित में से किसे सीमान्त गांधी कहा जाता है? उत्तर अब्दुल गफ्फार खाँ Q. वन्दे मातरम् गीत के लेखक कौन है? उत्तर बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय Q. वह भारतीय जो स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल था ? उत्तर सी. राजगोपालाचारी Q. सर्वप्रथम किसने कहा कि, “स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” ? उत्तर बाल गंगाधर तिलक Q. मोहनजोदड़ो को किस नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर माउण्ट ऑफ डेड ‘Q शाहनामा’ किसकी कृति है ? उत्तर फिरदौस Q. फतेहपुर सीकरी की स्थापना का श्रेय किसे जाता है ? उत्तर अकबर Q. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF ) का मुख्यालय कहां स्थित है ? उत्तर -: वाशिंगटन डी. सी. Q. रेबीज के टीके की खोज किसने की ? उत्तर -: लुई पाश्चर Q. सुपीरियर झील कहाँ पर स्थित है ? उत्तर -: संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा Q. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है ? उत्तर -: समुद्रगुप्त Q. स्वाइन फ्लू किस विषाणु से फैलता है ? उत्तर -: H1N1 Q. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालयकहां स्थित है ? उत्तर -: जेनेवा, स्विट्जरलैंड Q. भारत – पाकिस्तान सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर -: रेड क्लिफ रेखा Q. भारत ने पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ किया था ? उत्तर -: 14 मई 1974 ( पोखरण, राजस्थान ) Q. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन सा है ? उत्तर -: तिब्बत का पठार ( पामीर पठार ) Q. ओलंपिक में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं ? उत्तर -: कर्णम मल्लेश्वरी
បានផ្សព្វផ្សាយ 5 សីហា
भारतीय राजव्यवस्था - राज्य के नीति निदेशक तत्व ✍️- राज्य नीति के निदेशक तत्वों का उल्लेख संविधान के भाग चार के अनुच्छेद 36 से 51 तक में किया गया है। संविधान निर्माताओं ने यह विचार 1937 में निर्मित आयरलैंड के संविधान से लिया। आयरलैंड के संविधान में इसे स्पेन के संविधान से ग्रहण किया गया था। ✍️- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इन तत्व को ‘विशेषता’ वाला बताया है। मूल अधिकारों के साथ निदेशक तत्व संविधान की आत्मा एवं दर्शन हैं। ✍️- राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की अवधारणा का स्रोत स्पेनिश संविधान है जहाँ से यह आयरिश संविधान में आया था। ✍️- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 37 निदेशक सिद्धांतों के कार्यों के बारे में अवगत करता है। इन सिद्धांतों का उद्देश्य लोगों के लिये सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना और भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है। नीति निदेशक तत्वों की प्रकृति अनुच्छेद 37 से स्पष्ट होती है। इसके मुख्य पक्ष निम्नलिखित हैं – 1.नीति निदेशक तत्वो के उपबंध न्यायालयों द्वारा लागू (Enforceable) नहीं हैं। 2.तथापि इसके सिध्दांत देश के संचालन में मूलभूत (Fundamental) हैं। 3.राज्य का यह कर्तव्य है कि वह इन सिध्दांतों को कानून बनाकर लागू करे। ✍️- भारतीय संविधान मे सम्मिलित नीति निदेशक तत्वों की प्रेरणा हमें वर्ष 1937 के आयरलैंड के संविधान से प्राप्त हुई। आयरलैंड के संविधान से अनुसरणीय इस भाग पर फेबियनवाद, समाजवाद, उदार लोकतांत्रिक विचारधाराओं, गांधीवाद, मानवाधिकारों की सार्वत्रिक घोषणाओं आदि का व्यापक प्रभाव पड़ा है। ✍️- ग्रेनविल ऑस्टिन ने निदेशक तत्व और अधिकारों को संविधान की मूल आत्मा कहा है। ✍️- निदेशक तत्वों की प्रकृति गैर-न्यायोचित है। यानी कि उनके हनन पर उन्हें न्यायालय द्वारा लागू नहीं कराया जा सकता। अतः सरकार (केंद्र राज्य एवं स्थानीय) इन्हें लागू करने के लिए बाध्य नहीं हैं। ✍️- यद्पि निदेशक तत्वों की प्रकृति गैर-न्यायोचित है तथापि कानून की संवैधानक मान्यता के विवरण में न्यायालय इन्हें देखता है। उच्चतम न्यायालय ने कई बार व्यवस्था दी है कि किसी विधि की सांविधानिकता का निर्धारण करते समय यदि न्यायालय यह पाए कि प्रश्नगत विधि निदेशक तत्व को प्रभावी करना चाहती है तो न्यायालय ऐसी विधि को अनुच्छेद 14 या अनुच्छेद 19 के संबंध में तर्कसंगत मानते हुए असंविधानिकता से बचा सकता है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 5 សីហា
भारतीय राजव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य ✍️- 9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा ने अपनी पहली बैठक की। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के एक अलग राज्य पर बल दिया। (पूरी तारीख याद रखे) ✍️- इस प्रकार, बैठक में केवल 211 सदस्यों ने भाग लिया। सबसे पुराने सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को फ्रांसीसी प्रथा का पालन करते हुए विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधानसभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया। ✍️- इसी प्रकार दोनों एच.सी. मुखर्जी और वी.टी. कृष्णमाचारी को संविधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। दूसरे शब्दों में, संविधानसभा में दो उपाध्यक्ष थे। ✍️- 13 दिसंबर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधानसभा में ऐतिहासिक 'उद्देश्य प्रस्ताव' पेश किया। ✍️- 2 साल, 11 माह और 18 दिनों में संविधान सभा की कुल 11 बैठके हुई हैं। संविधान निर्माताओं ने लगभग 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया और इसके प्रारुप पर 114 दिनों तक विचार हुआ। संविधान के निर्माण पर कुल 64 लाख रुपये का खर्च आया। ✍️- 26 नवंबर 1949 को यानी 11वें सत्र के आखिरी दिन संविधान को अंगीकार किया गया। इन 11 सत्रों को छोड़कर संविधान पर सदस्य के हस्ताक्षर के लिए संविधान सभा की बैठक अंततः 24 जनवरी 1950 को हुई। ✍️- बेनेगल नरसिंह राव (बी.एन. राव) को संविधानसभा के संविधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। (अम्बेडकर के साथ भ्रमित न हों) ✍️- 26 नवंबर, 1949 को भारत के लोगों द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। ✍️- संविधान पूर्ण रुप से 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। संविधान के निर्माण और आम कानूनों को लागू करने के अलावा संविधान सभा ने निम्न कार्य भी किएः (निम्न तथ्यों को बहुत अच्छे से याद कर ले) ✍️- इसने मई 1949 में राष्ट्रमंडल में भारत की सदस्यता का सत्यापन किया। ✍️- इसने 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया। ✍️- इसने 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय गान को अपनाया। ✍️- इसने 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय गीत को अपनाया। ✍️- इसने 24 जनवरी, 1950 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना।
បានផ្សព្វផ្សាយ 5 សីហា
🔺भारतीय भूगोल – भारत के अंदर🔺 कर्क रेखा का उष्णकटिबंधीय (23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश) कुल 8 राज्य गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम के माध्यम से गुजरता है । भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 33 लाख वर्ग किमी है। जो गोलार्द्ध की कुल भूमि का लगभग 2.45% है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, कनाडा, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के बाद क्षेत्रफल की स्थिति से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। 1.417 बिलियन लोगों की आबादी वाले चीन के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्रीय शासित प्रदेश हैं। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इंदिरा प्वाइंट जो महान निकोबार द्वीप में स्थित है, भारत के क्षेत्र में दक्षिणी-सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 5 សីហា
आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण वनलाइनर तथ्य ✍️ - मैसूर को जीतने की खुशी में आयरलैंड के लॉर्ड समाज ने वेलेजली को मार्क्विस की उपाधि प्रदान की। युद्ध के बाद अंग्रेजों न मैसूर की गद्दी पर पुनः अड्यार वंश के एक बालक कृष्णराज को बिठा दिया तथा कनारा, कोयंबटूर और श्रीरंगपट्टनम को अपने राज्य में मिला लिया। ✍️ -बेगम समरू (1750-1836) ने मेरठ के निकट सरधना में एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण करवाया था। बेगम समरू के पति एक यूरोपीय वाल्टर रेनहार्ट साम्ब्रे थे, जिन्होंने कई रियासतों को सैन्य सेवाएं प्रदान की थी। ✍️ -महाराणा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था। महाराजा रणजीत सिंह और अंग्रेजों के बीच 25 अप्रैल 1809 को अमृतसर की संधि हुई। रणजीत सिंह ने 1818 ई. में मुल्तान, 1819 ई. में कश्मीर और 1834 ई. में पेशावर को जीत लिया। ✍️ -1798 ई. में जमानशाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। 1799 ई. में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। जमानशाह ने रणजीत सिंह को राजा की उपाधि दी और लाहौर का अपना सूबेदार मान लिया। 1839 ई. में रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र खड्ग सिंह सिंहासन पर बैठा। ✍️ - चिलियांवाला का युद्ध 13 जनवरी, 1849 ई. को लड़ा गया। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व लॉर्ड गफ ने किया तथा सिख सेना शेरसिंह के नेतृत्व में लड़ी। यह युद्ध अनिर्णीत समाप्त हुआ। इस युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था। ✍️ - महाराजा दलीप सिंह सिख साम्राज्य के अंतिम शासक थे। उन्होंने 1843 से 1849 ई. तक शासन किया। दलीप सिंह ने सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था। दलीप सिंह का निधन अक्टूबर 1893 ई. में पेरिस (फ्रांस) में हो गया था। इनकी अंत्येष्टि इंग्लैंड में हुई थी। ✍️ -पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने 1849 ई. में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। ✍️ - क्लाइव भारत में गवर्नर के पद पर 1757-60 ई. तथा 1765-1767 ई. तक रहा। इस दौरान उसने अवध के नवाब शुजाउद्दौला के साथ इलाहाबाद की संधि की। अंग्रेज सैनिकों का एक श्वेत विद्रोह उसके समय में हुआ था। क्लाइव द्वारा बंगाल में सफलतापूर्वक एक लुटेरा राज्य की स्थापना की गई। क्लाइव एक सैनिक के रूप में जननेता था। विलियम पिट का यह कथन है कि (क्लाइव) – वह स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक (A Heaven Born General) था। ✍️ -के.एम. पन्निकर ने कहा है कि 1765 से 1772 ई तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल में डाकुओं का राज्य स्थापित कर दिया। वांडीवाश का युद्ध जनवरी, 1760 में अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए। अंग्रेजी सेना के नेतृत्वकर्ता सर आयरकूट थे, जबकि फ्रांसीसी सेना के नेतृत्वकर्ता काउंट डी लाली थे। ✍️ - हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य की स्थापना 1724 में चिनकिलिच खां (निजामुलमुल्क) ने की थी। अक्टूबर 1724 ई. में शूकरखेड़ा के युद्ध में दक्कन के मुगल गवर्नर मुबारिज खाँ के मारे जाने के बाद निजामुलमुल्क दक्कन का वास्तविक शासक बन गया था। ✍️ - 18वीं शताब्दी का सबसे श्रेष्ठ राजपूत राजा आमेर का सवाई जयसिंह था। उसने जयपुर शहर की स्थापना की तथा उसे विज्ञान और कला का केंद्र बनाया। जयसिंह एक महान खगोलशास्त्री भी था। उसने दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, बनारस और मथुरा में आधुनिक उपकरणों से युक्त पर्यवेक्षण शालाएं बनवाई। लोगों को खगोलशास्त्र संबंधी पर्यवेक्षण में सहायता देने के लिए जयसिंह ने जिज मुहम्मदशाही नामक सारणियों का सेट तैयार किया था। उसने यूक्लिड की कृति रेखागणित के तत्व का संस्कृत में अनुवाद कराया था। जयसिंह ने अपने शासनकाल में दो अश्वमेघ यज्ञ कराए थे।