TGINSIGHT CHAT
✍ 𝐈𝐀𝐒 𝐈𝐏𝐒 𝐒𝐒𝐂 𝐔𝐏𝐒𝐂 🏆
@GK_Tricks_HandwrittenNotes_Hindi
EducationGrow Your YouTube channel / Telegram channel / Business / APP / Instagram / Facebook etc. Here Paid Promo @ap_dost 📚Best Channel On Telegram For the Preparation of #IAS#UPSC, #SSC, #Banking, #Railway, #RRB, #IBPS, #SBI, #Defence, #Police, #RBI etc.
ការប្រកាសថ្មីៗ
ទំព័រ 23 ចេញពី 85 · 1,017 ការប្រកាស
បានផ្សព្វផ្សាយ 2 មីនា
1. उमादे जोधपुर के राजा राव मालदेव की रानी थी। 2. वह जैसलमेर के रावल लूणकरण की बेटी थी। 3. उसने अपना जीवन अजमेर के तारागढ़ किले में बिठाया है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 2 មីនា
✅वाक्यांश के लिए एक शब्द (गत वर्षों पर आधारित) ■ जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष ■ जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत ■ जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर ■ जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी ■ जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी ■ धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष ■ जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन ■ जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत ■ जिसे जीता न जा सके – अजेय ■ बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक ■ जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज ■ दोपहर के बाद का समय – अपराह्न ■ जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय ■ अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति ■ जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य ■ जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक ■ जो समय पर न हो – असामयिक ■ जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी ■ जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित ■ जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी
បានផ្សព្វផ្សាយ 23 កុម្ភៈ
World Peace and Understanding Day is commemorated on February 23, every year. It is closely linked to Rotary International, a global service organisation that is dedicated to promoting peace and understanding worldwide. 🕊
បានផ្សព្វផ្សាយ 21 កុម្ភៈ
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस ◆ संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ◆ यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर, 1999 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ की घोषणा की गई थी तथा वर्ष 2000 से संपूर्ण विश्व में इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ◆ वर्ष 2023 के लिए इसकी थीम- ‘बहुभाषी शिक्षा - शिक्षा को बदलने की आवश्यकता’ है। ◆ दुनिया में 7,000 से अधिक भाषाएँ हैं जबकि अकेले भारत में लगभग 22 आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त भाषाएँ हैं। ◆ 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का विचार कनाडा में रहने वाले बांग्लादेशी रफीकुल इस्लाम द्वारा सुझाया गया था। ◆ उन्होंने बांग्ला भाषा आंदोलन के दौरान ढाका में वर्ष 1952 में हुई हत्याओं को याद करने के लिए उक्त तिथि प्रस्तावित की थी। ◆ यह दिवस बांग्लादेश की एक पहल है तथा इसके द्वारा अपनी मातृभाषा (बांग्ला) की रक्षा के लिए किये गए लंबे संघर्ष को भी रेखांकित करता है। ◆ इस पहल का उद्देश्य विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की विविध संस्कृति और बौद्धिक विरासत की रक्षा करना तथा मातृभाषाओं का संरक्षण करना एवं उन्हें बढ़ावा देना है। ◆ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, प्रत्येक दो हफ्ते में एक भाषा लुप्त हो जाती है और मानव सभ्यता अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत खो रही है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 21 កុម្ភៈ
បានផ្សព្វផ្សាយ 20 កុម្ភៈ
विश्व सामाजिक न्याय दिवस ● प्रतिवर्ष 20 फरवरी को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ (World Day of Social Justice-WDSJ) मनाया जाता है। ● इसका प्रमुख उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोजगार और समुचित कार्य को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता स्थापित करना, सामाजिक कल्याण तक पहुंच और सभी के लिए न्याय के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों को बढ़ावा देना है। ● सामाजिक न्याय का तात्पर्य देशों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विकास के लिए आवश्यक सिद्धांत से है, जो न केवल अंत:देशीय समानता अपितु अंतर्देशीय समानता की परिस्थितियों से भी संबंधित है। ● सामाजिक न्याय की संकल्पना को आगे बढ़ाने हेतु समाज में लिंग, उम्र, नस्ल, जातीयता, धर्म, संस्कृति या विकलांगता जैसे मानकों की असमानता को समाप्त करना होगा। ● वर्ष की 2023 की थीम- ‘सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना’ (Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities for Social Justice) है। ● अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा निष्पक्ष वैश्वीकरण के लिए सर्वसम्मति से 10 जून, 2008 को सामाजिक न्याय पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के घोषणा पत्र को अपनाया गया। ● वर्ष 1919 से अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के द्वारा अपनाए गए यह प्रमुख 3 घोषणा पत्र सिद्धांतों में से एक था। अन्य दो प्रमुख अपनाए गए महत्वपूर्ण सिद्धांतों में वर्ष 1944 का फिलाडेल्फिया घोषणा पत्र और वर्ष 1998 के ‘कार्य में मौलिक सिद्धांतों और अधिकारों की घोषणा’ था। ● वर्ष 2008 की घोषणा वैश्वीकरण के युग में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के जनादेश की सामाजिक न्याय की समकालिक अवधारणा को अभिव्यक्त करती है। ● यह वैश्वीकरण के सामाजिक आयाम पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मद्देनज़र शुरू हुई त्रिपक्षीय परामर्श का परिणाम है। ● इसके उपरान्त सामाजिक विकास के लिए विश्व सम्मेलन के उद्देश्यों और लक्ष्यों के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र आम सभा में प्रतिवर्ष 20 फरवरी को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के तौर पर मनाये जाने का फैसला किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने 26 नवम्बर, 2007 को इस निर्णय को मंजूरी दे दी और 2009 से यह दिवस मनाया जाने लगा। ● भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संविधान के अधिकारों का स्रोत, सत्ता की प्रकृति तथा संविधान लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का वर्णन किया गया है, जहाँ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को संविधान के लक्ष्यों के रूप में निर्धारित किया गया है। ● सामाजिक न्याय की सुरक्षा मौलिक अधिकारों एवं नीति निदेशक तत्त्वों के विभिन्न उपबंधों के माध्यम से भी की गई है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 14 កុម្ភៈ
सुषमा स्वराज ▪️सषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। ▪️ उन्होंने अंबाला कैंट के सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ▪️ सषमा स्वराज को कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। ▪️ वर्ष 1973 में, उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में वकालत शुरू की। ▪️ सषमा स्वराज ने कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और वर्ष 1977 में 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा विधान सभा के लिए चुनाव जीता तथा हरियाणा राज्य सरकार में श्रम और रोजगार मंत्री बनीं। ▪️ वर्ष 1987 से 1990 अवधि के दौरान वह फिर से हरियाणा विधान सभा के सदस्य के रूप में चुनी गईं तथा शिक्षा, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बनीं। ▪️ सषमा स्वराज वर्ष 1990 में, राज्य सभा सांसद बनीं और वर्ष 1996 में वह 11 वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में चुनी गईं तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री बनीं। ▪️ वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में वह सांसद के रूप में पुनः निर्वाचित हुई और उन्होंने भारत सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभालने के साथ अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दूरसंचार मंत्रालय भी संभाला। ▪️ सषमा स्वराज अक्टूबर, 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। ▪️ इसके बाद, अप्रैल, 2000 में, वह फिर से राज्यसभा के लिए चुनी गईं और सितंबर, 2000 से जनवरी, 2003 तक सूचना और प्रसारण मंत्री बनीं तथा फिर जनवरी, 2003 से मई, 2004 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और संसदीय मामलों की मंत्री रहीं। ▪️ सषमा स्वराज दिसंबर, 2009 से मई, 2014 तक विपक्ष की नेता रहीं। ▪️ वर्ष 2014 में, वह 16 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। उन्होंने मई, 2014 से मई, 2019 तक भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। ▪️ वह एक सक्षम प्रशासक और मानवीय स्पर्श वाली मिलनसार व्यक्ति थीं जिन्होंने विदेशों में संकट में फंसे भारतीयों की मदद करके एक अमिट छाप छोड़ी। इन गुणों के लिए, उन्हें 2017 में अमेरिकी दैनिक 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा "भारत की सबसे पसंदीदा राजनीतिज्ञ" घोषित किया गया था। ▪️ 06 अगस्त, 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हो गया। ▪️ सषमा स्वराज को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) दिया गया।
បានផ្សព្វផ្សាយ 14 កុម្ភៈ
បានផ្សព្វផ្សាយ 4 កុម្ភៈ
☑️☑️हिन्दी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न 1.देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है? उत्तर : देवनागरी लिपि 2.हिन्दी साहित्य में हालावाद के प्रवर्तक? उत्तर : हरिवंशराय बच्चन 3. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? उत्तर : कालिदास को 4.मैथिली किस राज्य की भाषा है? उत्तर : बिहार 5.अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है? उत्तर : खड़ीबोली 6.हिन्दी के प्रथम कवि? उत्तर : सिद्ध सरहपा ( 9वीं शताब्दी ) 7.कलम का सिपाही किसे कहा जाता है? उत्तर : मुंशी प्रेमचंद 8.‘जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥’ इस दोहे के रचनाकार का नाम है? उत्तर : देवसेन 9. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है? उत्तर : चीनी-तिब्बती 10.हिन्दी का प्रथम पत्र कौन सा है? उत्तर : उदंत मार्तण्ड 11.चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है? उत्तर : निषाद 12.हिन्दी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन थे? उत्तर : सुमित्रानंदन पंत 13.निम्नलिखित में से कौन प्रेमचंद की एक रचना है? उत्तर : पंच-परमेश्वर 14. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है? उत्तर : इण्डो-आर्यन 15.रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? उत्तर : उर्वशी 16.अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विधालय की सथापना कहाँ की जा रही है? उत्तर : भोपाल ( मध्य प्रदेश ) 17. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? उत्तर : 4 18.देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है? उत्तर : आगरा 19. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? उत्तर : मैथिलीशरण गुप्त 20.हिन्दी का प्रथम एकांकी? उत्तर : एक घूँट 21.हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने काल खण्डों में विभाजित किया गया है? उत्तर : चार काल खण्डों में-आदिकाल या वीरगाथा काल, मध्यकाल या भकितकाल, उत्तर मध्यकाल या रीतिकाल, आधुनिक काल 22.‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है? उत्तर : ब्रजभाषा 23.संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं? उत्तर : 22 भाषाएं 24.हिन्दी गध के प्रतिष्ठापक ? उत्तर : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी 25.हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र ? उत्तर : सुधावर्षण 26.‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है? उत्तर : खड़ीबोली 27.अपभ्रंश के योग से राजस्थानी भाषा का जो साहित्यिक रूप बना, उसे कहा जाता है? उत्तर : डिंगल भाषा 28.हिन्दी की प्रथम पत्रिका? उत्तर : संवाद कौमुदी 29.हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर हैं? उत्तर : 11 स्वर व 33 सम स्वर Share जरूर करें ‼️.....
បានផ្សព្វផ្សាយ 31 មករា
मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर शत शत नमन👏
បានផ្សព្វផ្សាយ 31 មករា
आखिर कौन थे मेजर सोमनाथ शर्मा? ● सोमनाथ शर्मा का जन्म कांगड़ा जिले में 31 जनवरी, 1923 को हुआ था। उनके पिता अमरनाथ शर्मा एक मेडिकल कोर के ऑफ़िसर थे। ● वे भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, परम वीर चक्र के पहले प्राप्तकर्ता बने। ● उन्हें 22 फरवरी, 1942 को 8वीं बटालियन, 19वीं हैदराबाद रेजिमेंट (बाद में 4वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट) में नियुक्त किया गया था। ● वर्ष 1948 में पाकिस्तान के नेतृत्व वाले कबायली विद्रोह के दौरान महत्त्वपूर्ण श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा में उनके प्रयास के कारण उन्हें पहचान मिली। ● उनके दृढ़ संकल्प के कारण ही भारतीय सेना को श्रीनगर में उड़ान भरने और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत आवश्यक समय मिल पाया। ● उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ● उनके प्रशस्ति पत्र में उनकी वीरता, देशभक्ति और साहस झलकता था। वह परमवीर चक्र (PVC) के पहले प्राप्तकर्ता थे, जिन्हें मरणोपरांत उनकी वीरता और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया था। ● हाल ही में भारत सरकार ने इनके नाम पर अंडमान के द्वीप संख्या ’INAN370’ का नाम सोमनाथ द्वीप रखा है।
បានផ្សព្វផ្សាយ 31 មករា
1. भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट T-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 2. BCCI ने विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की।